उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

नगर से देहात तक व्यापक स्तर पर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से संदिग्धों के सत्यापन एवं धर पकड़ हेतु अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए हैं। जिसके अनुपालन में आज दिनांक :27-04-25 को जनपद के नगर तथा देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 800 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया, इस दौरान किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले कल 162 दुकान एवं भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में 16,20,000 रुपये का चालान किया गया साथ ही 132 संदिग्धों को संबंधित थाने पर लाकर पूछताछ की गई, जिनमे से 44 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 14000/- का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान लगातार जारी है।

 

01 : 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गए चालानों की संख्या : 162

02: किया गया जुर्माना : 16,20,000 रुपये

03: 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गये चालानों की संख्या : 44

04: वसूला गया जुर्माना: 14000/- रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *