उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

बहादराबाद पंचायत बैठक में गूंजीं जनता की आवाज़, 37 प्रस्तावों पर बनी कार्य योजना

हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी की अध्यक्षता में बहादराबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं से जुड़े 37 प्रस्तावों पर गंभीर चर्चा हुई।

प्रमुख समस्याओं में पेयजल संकट, विद्युत व्यवस्था की खराबी, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और विद्यालयों की जर्जर हालत शामिल रहीं। धनपुरा व मीठीबेरी गांवों में जलापूर्ति बाधित है, हैंडपंप बंद हैं और बोरिंग कार्य अधूरे हैं।

विद्युत विभाग पर पुराने पोल न बदलने, झूलते तारों और अनावश्यक दस्तावेजों की मांग को लेकर सवाल उठे। लालढांग क्षेत्र के पीएचसी में 24 घंटे चिकित्सक की अनुपलब्धता पर चिंता जताई गई।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। जल निगम को वैकल्पिक जल प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। बीडीओ मानस मित्तल ने विवाह पंजीकरण हेतु UC पोर्टल पर पंजीकरण की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *