उत्तराखंडदेहरादूननगर निगम

देहरादून नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

देहरादून नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत देहरादून नगर निगम लोक निर्माण विभाग को प्लास्टिक कचरा उपलब्ध कराएगा जिसका उपयोग सड़क निर्माण में किया जाएगा। इससे पर्यावरण में प्लास्टिक की समस्या का समाधान होगा और भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। फिलहाल करीब 800 मीट्रिक टन प्लास्टिक उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्लास्टिक कचरे से निगम को आय भी होगी!

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को देहरादून नगर निगम द्वारा नो प्लास्टिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें निगम के वाहनों के माध्यम से अनेक घरों एवं संस्थानों से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा, जिसे प्रसंस्करण के पश्चात सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *