कॉर्बेट पार्क के निकला जॉन से वापसी आते समय पर्यटकों की जिप्सी फैंसी नाले में
कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन कल से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था वहीं कल इस जोन से जब पर्यटक वापसी आ रहे थे इस दौरान हुई बारिश के कारण रास्तों में बने नाले मे बरसात का पानी आ गए जिसमें पर्यटकों की दो जिप्सियां उफान पर आए नालों में फंस गई इससे पर्यटकों की जान खतरे में आ गई वहीं पर्यटकों की चीख पुकार सुनने के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने नाले मे फ़सी दोनों जिप्सी और पर्यटको को किसी तरह नाले से बाहर निकाला और सभी ने चैन कि सास ली है। पार्क के निदेशक डॉक्टर साकेत बडोला ने बताया ढिकाला जोन के गाजर श्रोत मे पर्यटको कि जिप्सी तेज बहाव मे आये पानी मे फ़स गई थी जिसे पार्क के वनकर्मियों कि टीम ने सभी पर्यटको को सकुशल बाहर निकाल लिया था, उन्होंने बताया जामुन श्रोत मे भी पर्यटको कि जिप्सी नाले मे फ़सी थी वनकर्मियों द्वारा पर्यटको को जिप्सी से उतार कर सकुशल बाहर निकाल लिया था. वहीं दूसरी तरफ पेड़ गिरने की वजह से 20 से 15 जिप्सी फस गई थी रास्ते में गिरे पेड़ को वन कर्मियों ने कटर से कटार से सभी पर्यटकों को वहां से सकुशल बाहर निकाला है और सभी पर्यटक सुरक्षित है।
