रामनगर में दूसरे दिन भी अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक मदरसे के सीसीटीवी कक्ष का पासवर्ड ने देने पर किया गया सील
रामनगर में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया दूसरे दिन भी जारी रहा, वही प्रशासनिक टीम ने शहर में कई मदरसों और मस्जिदों का औचक निरीक्षण किया है। वहीं जानकारी देते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने आज कुल पांच मदरसों और मस्जिदों का निरीक्षण किया, इनमें से चार स्थानों पर ना तो मदरसा संचालन की गतिविधियां मिलीं और न ही कोई अनियमितता पाई गई, इन मदरसों में ताले लगे थे और संचालन बंद पाया गया। हालांकि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी स्थित नूरी मस्जिद के पास संचालित एक मदरसे को लेकर शिकायत मिली थी कि वहां गुपचुप तरीके से शिक्षण कार्य किया जा रहा है,मौके पर पहुंचकर जब टीम ने जांच की तो मदरसे के एक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए, टीम द्वारा जब फुटेज देखने के लिए पासवर्ड मांगा गया, तो वहां मौजूद लोगों ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया, इस पर प्रशासन ने संदेह के आधार पर उस कक्ष को सील कर दिया. एसडीएम ने बताया कि पिछले दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल तीन मदरसों को सील किया जा चुका है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि कोई मदरसा अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है और कई लोग इसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं.
