उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पुलिस की सख्ती के चलते नाकाम हुए अभियुक्त के मंसूबे

थाना क्लेमेंट टाउन पर वादी श्री जितेन्द्र पुत्र विश्वाश सिंह निवासी नया गाँव सेवला खुर्द थाना पटेलनगर देहरादून ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि पिपलेश्वर मंदिर से मोहोबेवाला की ओर जाते समय पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तत्काल मु०अ०सं०- 44/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान दिनाँक 18-08-25 को घटना में शामिल अभियुक्त आकाश को पिपलेश्वर मंदिर के पास से घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त मोबाइल को बेचने की फिराक में था परंतु पुलिस की सख्ती के कारण किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना बिल के मोबाइल फोन नहीं खरीदने पर अभियुक्त अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *