उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

1- कोतवाली ऋषिकेश

7.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त पर मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी व अन्य अपराधों के दर्ज हैं 05 दर्जन से अधिक अभियोग

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आर0टी0ओ0 कार्यालय के पास सोमेश्वर नगर की ओर जाने वाले रास्ते के पास से 01 अभियुक्त राजू भटनागर पुत्र स्व0 श्री नथ्थू राम भटनागर को 7.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वो हरिद्वार के एक स्थानीय नशेडी से खरीद कर लाया है जिसे वो स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *