उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 15-02-2026 को देहरादून रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह निवासी-गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, (उत्तर-प्रदेश) (उम्र-22 वर्ष) को 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 -68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा वो गाजियाबाद के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *