उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 09.51 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक: 20-02-26 को रेलवे ट्रेक के निकट स्थित दून इन्स्टीट्यूट के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त अनूप कंडियाल पुत्र स्व0 शूरवीर कंडियाल नि0 गढी मयचक, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 27 वर्ष को लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 09.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वह हरिद्वार ज्वालापुर से खरीदकर लाया था, जिसे वो नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *