उत्तराखंडदेहरादून

स्वयंसेवकों और शहर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक मनाई होली

देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन नारायण मुनि भवन, राजपुर रोड में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और शहर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा माहौल रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मिलन और होली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुई। विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में संघ से जुड़े लोग और कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हास्य, व्यंग्य और रंगों से सराबोर रचनाओं ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।इसके बाद फूलों की होली खेली गई, जहां सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *