उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने बिदांल क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक: 16-03-26 की रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो 01: श्रीमती रानी देवी पत्नी दीपक कुमार 02: आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 03: फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान अभियुक्ता रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। अभियुक्ता व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *