उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु संपूर्ण राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 09/05/2026 को बालकुआंरी चौक लालतप्पड, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1-नितिन पुत्र जयपाल सिंह को 05.45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 2-अनूप पुत्र गिरीश चंद को 05.96 ग्राम अवैध स्मैक (दोनो से कुल 11.41 ग्राम स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुयी अभियुक्तगण स्वंय भी नशे के आदी है तथा उक्त दोनो घूम-घूमकर देहरादून/ डोईवाला क्षेत्र मे टैक्सी चालको/मजदूरो आदि को ऊंचे दामों में स्मैक बेचते है, जिससे उन्हें मुनाफा भी हो जाता है तथा स्वयं के नशे के पैसे भी मिल जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *