उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनहरिद्वार

रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहीं अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां, एसडीएम बोले होगी सख्त कार्रवाई

 

लक्सर में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिन-रात रेत और मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां बेखौफ फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं और खेतों व प्लॉटों का भराव कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इस अवैध कारोबार से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के दावे तक सीमित नजर आ रहे हैं। वहीं जब इस पूरे मामले पर लक्सर एसडीएम संजय कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अवैध तरीके से प्लॉटों का भराव कराने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *