उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सट्टे के कारोबार में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे सम्पूर्ण राज्य में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी करते हुए मुखबिर के मध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 27/05/2026 को थाना क्षेत्र सौंग नदी के पुराने पुल पर डोईवाला से 02 अभियुक्तों खुशहाल सैनी व रबजी सिंह को सट्टा पर्ची बनाकर रूपयो की हार-जीत की बाजी लगाते हुए मौके पर 12020/- नगद व 01 पैन व 01 डायरी बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0सं0- 166/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *