एसएसपी दून के निर्देशन में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गोल मार्केट गली ऋषिकेश क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 22-06-26 को एक अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र संजय राम को 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 – 173/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उसके द्वारा ऋषिकेश के मायाकुण्ड झुग्गी झोपडी में रहने वाले स्थानीय नशेडियों से सस्ते दामों मे खरीदा गया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में पजांब से मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।
