वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेम बहादुर गुरुंग निवासी सेवलाकला चन्द्रबनी निकट अभिनन्दन गार्डन, पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07BK7930P को चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 433/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 15-07-2026 को आर्मी ग्राउण्ड चन्द्रबनी पटेलनगर के पास से अभियुक्त कन्हैया पुत्र अमर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी मकान नम्बर 741 लोहियानगर पटेलनगर देहरादून उम्र-26 वर्ष को घटना में चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा संख्या UK-07 BK 7930 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह नशे का आदि है तथा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
