उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोनों से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े बड़े नेटवर्क की पुलिस को मिली जानकारी,

 

वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में प्रेम नगर पुलिस को गोपनीय माध्यम से एक निजी मकान में अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर तत्काल उच्चाधिकारियों के निर्देशों कोतवाली प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा दिनांक 16/07/2026 को प्रेम नगर क्षेत्रान्तर्गत त्यागी मार्केट में दबिश देते हुये एक निजी मकान में संचालित हो रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे तथा ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा लगा रहे 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से जुए/सट्टे में लगाई गयी 55690/- रु० की नगदी, ऑनलाइन गेमिंग में इस्तेमाल 07 मोबाइल फ़ोन तथा ताश की गड्डियां बरामद हुई। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर धारा – 3/4/5 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त मकान गिरफ्तार अभियुक्त सुमित माकिन का है, जो अपने मकान में लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खिलवाने तथा ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगवाने के काम करता है।
अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोनों से पुलिस को ऑनलाइन सट्टे से जुड़े बड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिस पर शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *