उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

चोरी की घटना में चोरी किया गया मोबाईल हुआ बरामद

 

दिनांक 17/08/2026 को वादी श्री रोहताश सिंह पुत्र श्री रघुवीर सिंह निवासी अठूरवाला चौक न०- 06, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में रखा वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन चोरी करने के संबंध में दिया गया। वादी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 244/26, धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी/पतारसी कर मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही घटनास्थल के आस-पास आने-जाने वाले मार्ग पर स्थापित CCTV कैमरो की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/08/2026 को ग्राम जोगियाणा जाने वाला मार्ग, जौलीग्रांट से घटना में शामिल अभियुक्त राजा पुत्र नथुनीराम निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बन्द घरो की रैकी कर मौका देखकर घरो मे चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *