उत्तराखंडटिहरीदेहरादूनशासन प्रशासन

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने मानदेय का रखा विषय, मंत्री ने दिया जल्द मानदेय बढ़ाए जाने का आश्वाशन

सेवा सप्ताह माह के अंतर्गत मनाए जाने वाले “आंगन का मिलन”, कार्यक्रम के सफल संपादन कों लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली। समीक्षा बैठक में 25 सितंबर से 7अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव द्वारा जानकारी दी गई की जनपद में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमे से 2012 केंद्र सक्रिय हैं। कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जिनमे प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों कों जहाँ केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वहीं गर्भवती व गर्भधात्री महिलाओं कों विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन भी ब्लॉकों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे वहाँ पर बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधिया संचालित की जाए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह, टेक होम राशन आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभार्थियों कों लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए की कार्यक्रम को आंगनबाड़ी केंद्रों में समय अवधि में ही पूर्ण किया जाए जिससे बच्चों, माताओ और अभिवावकों कों किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े।

समीक्षा बैठक में आयोजन कों सफल बनाएं जाने को लेकर समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने की निर्देश भी दिए गए। साथ ही लाभार्थियों द्वारा उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि समस्त कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी बहनों,सहायिकाओं और आशा कार्यकर्तीयों कों सम्मानित किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने मानदेय के विषय को भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मंत्री रेखा आर्य ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया जाएगा। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आप सभी आंगनबाड़ी बहने विभाग की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं ऐसे में एक महिला होने के नाते मैं आपकी परेशानियों से भलीभांति अवगत हूं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत जी, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मो असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द रावत जी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *