उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

देर रात्रि थाना रायपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई मालदेवता क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर शराबा करते हुए आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया, जिस कारण दोनो ही पक्ष आपस मे लडाई-झगडे पर उतारू हो गये।

मौके पर दोनो पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *