एसएसपी दून की सख्ती का दिखता असर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 07/10/ 2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पैट्रोल पंप विकासनगर के पास कुछ व्यक्तियो का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया है, जिस कारण वो सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनों ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए।
मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुडदंग मचाने वाले 04 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


