अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दिनांक 18-05-2025 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर शीतला विहार मोबाईल टावर के पास से 02 अभियुक्तों को 14.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0स0: 192/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं तथा उक्त स्मैक उन्होने एक स्थानीय नशे के आदि व्यक्ति से खरीदा था, जिसे वो महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्तो द्वारा बताये गये स्थानीय नशा तस्कर की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
