उत्तराखंडदेहरादूनधर्मरूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: ॐ नमः शिवाय के उदघोष संग खुले मद्महेश्वर के कपाट, द्वितीय केदार दर्शन के लिए चले आइए

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज सुबह 11:30 बजे पूरे विधि-विधान और ऊं नम: शिवाय के उदघोष के साथ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर तीन सौ से अधिक तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। कपाट खुलने के समय मद्महेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

बाबा मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11:30 बजे शुभ मुहूर्त पर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर तीन सौ से अधिक तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का पहले निर्वाण दर्शन किया और फिर श्रृंगार दर्शन किया। भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली ने सबसे पहले भंडार और बर्तनों का निरीक्षण किया। मद्महेश्वर के कपाट खोलने के सु-अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां की हैं।द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने के अवसर पर पंच गोंडारी हक हककहूकधारी के साथ बीकेटीसी के पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, वेदपाठी अरूण नौटियाल, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल, डोली यात्रा प्रभारी दीपक पंवार और अन्य तीर्थयात्री उपस्थित रहे।v

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *