उत्तराखंडदेहरादून

दून पुलिस फिर बनी मददगार

यातयात ड्यूटी पर नियुक्त सी0पी0यू0 कर्मियों को संचार कट जाखन निकट जोहड़ी कट, राजपुर रोड के पास अज्ञात वाहन द्वारा एक महिला को टक्कर मारकर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर ड्यूटी पर नियुक्त हे0कां0 विनोद रावत तथा कां0 प्रदीप कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर घायल महिला मूर्छित अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। पुलिस कर्मियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को उपचार हेतु नजदीकी अस्तपताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान काफी देर बाद महिला को होश आने पर उससे प्राप्त सूचना के माध्यम से महिला के परिजनों से सम्पर्क कर सूचित किया गया। सूचना पर घायल महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही पर दोनों पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट किया गया।
दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *